
उदगिर शहर देश के लगभग सभी प्रमुख शहरोसे सड़क और रेल मार्ग से जुड़ा है.
रेल : औरंगाबाद, हैदराबाद, बंगलोर, काकीनाडा और तिरुपती इस सभी जगह से यह शहर के लिए रेल्वे उपलब्ध है. रेलवे के दक्षीण-मध्य विभाग मे यह शहर आता है.
सड़क : यह शहर राज्य की राजधानी मुंबई से लगभग ५९० किमी. दूर है. औरंगाबाद से शहर के लिए ७ घंटे, पुणे से १० घंटे और हैदराबाद से ५ घंटे कॅया सफ़र है. आवाजाही के लिए २४ घंटे वाहन उपलब्ध है.
हवाई सेवा : सबसे नज़दीक हवाई अड्डा लातूर और नांदेड है. और आंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा हैदराबाद है.
लातूर रोड से कमलानगर जाने वाले रेल्वे लाइन पर उदगीर स्टेशन है. नांदेड-बंगलोर एक्सप्रेस, हैदराबाद-पुणे पॅसेंजर, हैदराबाद-औरंगाबाद पॅसेंजर,मनमाड-काचीगुड़ा एक्सप्रेस यह सभी गाड़ीया यहा उदगीर स्टेशन पे रुकती है. दक्षीण मे काचीगुड़ा स्टेशन शहर से १९ किमी. दूरी पे है. शहर के दक्षीण-पश्चीम मे कुमठा खुर्द स्टेशन सिर्फ़ १० किमी. की दूरी पे है. शहर का किला स्टेशन से सिर्फ़ १ किमी. ही दूर है.